Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर IPL 2022 बीच में ही छोड़कर लौटे अपने घर, वजह है बहुत खास

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 बीच में ही छोड़कर वापस अपने घर गुयाना लौट गए हैं। हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते रविवार (8...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 08, 2022 • 10:06 AM
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर IPL 2022 बीच में ही छोड़कर लौटे अपने घर, वजह है बहुत खास
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर IPL 2022 बीच में ही छोड़कर लौटे अपने घर, वजह है बहुत खास (Image Source: BCCI)
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 बीच में ही छोड़कर वापस अपने घर गुयाना लौट गए हैं। हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते रविवार (8 मई) की सुबह अपने घर लौट गए। फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक बयान जारी कर कहा, “ हम उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं।”

Trending


हेटमायर जल्द ही वापस आकर आईपीएल 2022 के बाकी मुकाबलों के लिए राजस्थान की टीम के साथ जुड़ेंगे।

हेटमायर ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 6 विकेट की जीत में अहम रोल निभाया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रनों की पारी खेली थी। 

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

बता दें आईपीएल 2022 में हेटमायर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। राजस्थान के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए हेटमायर ने 11 पारियों में 72.75 की औसत से 291 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 59 रन रहा है। राजस्थान ने मेगा ऑक्शन में हेटमायर को 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। 


Cricket Scorecard

Advertisement