LSG vs RR Match Highlights: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने हार की सिलसिला तोड़ा औऱ सात मैच में अपनी पांचवीं जीत हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए और लखनऊ के पहले 3 विकेट सिर्फ 11 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। ओपनिंग बल्लेबाज आयुष बदोनी, कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
मेजबान टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली,लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। लखनऊ की टीम के आठ खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। जिसके चलते लखनऊ की टीम 18 ओवर मे 119 रन पर ऑलआउट हो गई।