RR vs MI: रविंद्र जडेजा बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड, पांड्या के क्लब में एंट्री की दहलीज पर (Image Source: AFP)
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास मंगलवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
जडेजा अगर इस मैच में 8 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 20 क्रिकेट में 4000 या उससे ज्यादा रन औऱ 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
जडेजा ने टी-20 में 253 पारियों में 26.43 की औसत से 3992 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 316 पारियों में 237 विकेट लिए हैं। वहीं पाड्या ने अभी तक टी-20 में 285 पारियों में 6156 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 268 पारी में 227 विकेट लिए हैं।