Ravindra Jadeja Record: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 350 विकेट के करीब रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja Record)
Ravindra Jadeja Record: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार, 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (SL vs IND Test Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इतिहास रचकर एक साथ दिग्गजों की दो रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं।
टेस्ट में 350 विकेट: रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। श्रीलंका की जमीन पर वो ये विकेट चटकाते हैं, तो टेस्ट फॉर्मेट में 350 विकेट का आंकड़ां छूने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए अब तक सिर्फ महान अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह ने ही 350 प्लस टेस्ट विकेट झटके।
भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट
- अनिल कुंबले - 132 टेस्ट मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 537 विकेट
- कपिल देव - 131 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 434 विकेट
- हरभजन सिंह - 103 टेस्ट मैचों की 190 पारियों में 417 विकेट
- रविंद्र जडेजा - 89 टेस्ट मैचों की 167 पारियों में 348 विकेट