विराट कोहली DC के खिलाफ बना सकते हैं कई महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में कोई क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा (Image Source: BCCI)
RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास शनिवार (18 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
9000 IPL रन
कोहली ने आईपीएल में 272 मैच की 264 पारियों में 39.86 की औसत से 8889 रन बनाए हैं। उन्हें 9000 रन का आंकड़ा छूने के लिए 111 रन की दरकार है और अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।