Deodhar Trophy 2023: देवधर ट्रॉफी 2023 का 14वां मुकाबला ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच मंगलवार (1 अगस्त) को CAP ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां रियान पराग ने वेस्ट जोन के खिलाफ एक तूफानी शतक जड़कर सुर्खियां लूटी है। इस मैच में रियान पराग ने महज 68 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा जिसके दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा। बता दें कि रियान का बीते पांच दिनों में यह दूसरा शतक है इससे पहले उन्होंने नार्थ जोन के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।
ठोके 6 चौके और 5 छक्के
इस मुकाबले में रियान पराग ने 68 गेंदों का सामना करके नाबाद 102 रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से 6 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। यानी 11 गेंदों पर रियान ने बड़े शॉट्स खेलकर 54 रन ठोके। खास बात यह है कि रियान की इनिंग 150 के स्ट्राइक रेट से आगे बढ़ी जिसके दम पर ईस्ट जोन ने 50 ओवर में 319 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये।
Two hundreds in five days for Riyan Parag! pic.twitter.com/mVgEFs5nDI
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 1, 2023