Rohit Sharma becomes first batter to hit 50 sixes in ODI World Cup (Image Source: IANS)
भारत के कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अपना 50वां छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने 29 गेंदों में 47 रन की पारी में चार छक्के लगाए। उन्होंने तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर दिन का पहला छक्का लगाया और फिर चौथे ओवर में टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाया।
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान भारत के कप्तान ने वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह शुभमन गिल के साथ शुरुआती विकेट की साझेदारी में 50 गेंदों में 71 रन बनाने के बाद 47 रन पर आउट हो गए।