हिटमैन Rohit Sharma ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड,विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने (Image Source: Google)
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma 6000 IPL Runs For MI) ने रविवार (12 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
इस पारी के दौरान रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 6000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के लिए 6000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले यह करारनामा सिर्फ विराट कोहली ने किया था, जो आरसीबी के लिए अभी तक 8840 रन बना चुके हैं।
पारी बीच में छोड़ लौटने तक रोहित ने मुंबई के लिए 6012 रन बना लिए हैं।