वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के लगभग 20 दिन बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कैमरे पर आए और अपने दिल का हाल बताया। अपनी 20 दिन की चुप्पी तोड़ते हुए रोहित ने कहा कि उस हार को झेलना उनके लिए बहुत मुश्किल था उन्हें नहीं पता था कि वो उस मुश्किल वक्त से कैसे बाहर आएंगे लेकिन उनके परिवार ने उनका काफी सहयोग किया।
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित उस हार के बारे में बात कर रहे हैं। 4 मिनट और 11 सेकेंड के इस वीडियो में रोहित ने भारतीय फैंस के साथ-साथ भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी टीम पर काफी गर्व है क्योंकि लगातार 10 मैच जीतना बहुत मुश्किल होता है लेकिन इस टीम ने ऐसा कर दिखाया लेकिन फाइनल में भारत ऐसा ना कर सका जिसका उन्हें मलाल है।
रोहित ने कहा, “मैं हमेशा 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए वो सर्वोच्च पुरस्कार था। हमने उस वर्ल्ड कप के लिए इतने वर्षों तक काम किया और अंत में ये निराशाजनक है, है ना? यदि आप इसमें सफल नहीं होते हैं, तो वो नहीं मिलेगा जो आप चाहते हैं, आप इतने समय से क्या खोज रहे थे, आप क्या सपना देख रहे थे। आप निराश हो जाते हैं। आप कई बार निराश भी हो जाते हैं। लेकिन लोगों का प्यार आपको वापस आने और फिर से काम शुरू करने और एक और अंतिम पुरस्कार की तलाश करने के लिए प्रेरणा देता है।”
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 13, 2023
: IG/@team45ro#OneFamily #MumbaiIndians #MumbaiMeriJaan @ImRo45 pic.twitter.com/HAQpGrV9bf