Rohit Sharma Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एमआई फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने फैंस से कहा है कि वो (मुंबई इंडियंस की टीम) इस साल छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम के बोंटिंग प्रोग्राम 'The Mix' में ये बयान दिया। वो बोले, "मैं पूरी टीम की तरफ से आप सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि आप यहां पर आए। हर साल की तरह हमारी टीम को सपोर्ट करते रहे, हमें अच्छा लगता है। हम बिल्कुल कोशिश करेंगे कि इस बार नंबर छह (ट्रॉफी) आपके पास लाकर रखें।"
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने MI के बोंटिंग प्रोग्राम ने फैंस से ये वादा ही नहीं किया, बल्कि अपने साथियों की जमकर मस्ती और डांस भी किया। बताते चलें कि 38 साल के रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 272 आईपीएल मैचों में लगभग 30 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन दर्ज हैं और वो इस टूर्नामेंट में विराट कोहली (267 मैचों की 259 पारियों में 8,661 रन) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।