IPL 2022: हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी-20 में 10000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेट बने (Image Source: Google)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma 10000 T20 Runs) ने बुधवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुकाबले में 17 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित टी-20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 362 पारियों में इस फॉर्मेट में इस आंकड़े को छूआ है। रोहित ने कागिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़कर 10 हजार रन पूरे किए। हालांकि इसकी अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए।
रोहित से पहले सिर्फ विराट कोहली ने ही भारत के लिए 10 हजार बन बनाए थे। कोहली ने आईपीएल 2021 के दौरान यह कारनामा किया था।