इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, ये लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था लेकिन क्योंकि केकेआर ने हेनरिक क्लासेन का विकेट जल्दी ले लिया और इसी के चलते सनराइजर्स की बल्लेबाजी बीच के ओवरों में लड़खड़ गई।
हालांकि, जिस तरह से क्लासेन आउट हुए उसने हर किसी के होश उड़ा दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने डीप में एक ऐसा कैच पकड़कर क्लासेन की पारी का अंत किया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। कैमरून ग्रीन के ओवर में क्लासेन ने एक और छक्का लगाने की कोशिश की मगर पॉवेल ने बाउंड्री पर एक हाथ से ज़बरदस्त कैच लपककर उनके इरादों पर पानी फेर दिया। उनके इस शानदार कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मुकाबले की बात करें तो ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स के लिए 28 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन ठोके, वहीं ईशान किशन ने भी 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका जिस वज़ह से SRH की टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 165 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
It takes a stunner to send #HeinrichKlaasen packing! #RovmanPowell covers massive ground and pulls off a one-handed diving catch to dismiss the danger man! #TATAIPL Revenge Week 2026 #SRHvKKR | LIVE NOW https://t.co/YyLg9wqh6o pic.twitter.com/Dgp31wvLY8
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026