सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं। जयपुर में होने वाले इस मैच से पहले सूर्यवंशी ने जमकर पसीना बहाया और प्रैक्टिस सेशन के दौरान एमएस धोनी के मशहूर "हेलीकॉप्टर शॉट" को लगाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओेर खींच लिया। सूर्यवंशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि पहले तो सूर्यवंशी क्रीज में थोड़ा डीप जाते हैं और फिर यॉर्कर गेंद पर लेग साइड पर हेलीकॉप्टर शॉट लगा देते हैं। सूर्यवंशी के इस शॉट को देखकर फैंस को थाला की याद आ गई। उनके इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
अगर सूर्यवंशी की बात करें तो शुरुआती मैचों में बड़ी पारियां खेलने वाले सूर्यवंशी पिछले कुछ मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं औऱ उनके फ्लॉप शो के बावजूद उनकी टीम जीतने में सफल रही है। ऐसे में ये 15 वर्षीय बल्लेबाज चाहेगा कि हैदराबाद के खिलाफ होने वाले इस मैच में अपनी टीम के लिए एक बार फिर से अच्छी शुरुआत करे और एक बड़ी पारी खेले।
Trust a Bihari to hit a helicopter shot pic.twitter.com/Oq50iTIW8n
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 25, 2026