इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। टॉस के समय भी तापमान 37°C के आस-पास रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इस मुकाबले में SRH की टीम ने 286 रन डिफेंड करके 44 रनों से जीत हासिल की थी। यहां ईशान किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में इस मैच में भी हैदराबाद के कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।