चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 में सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का एक छक्का चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खड़ी टाटा टियागो कार पर जा लगा। आपको बता दे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
गायकवाड़ ने चौथा ओवर करने आये स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। ऑफ-साइड पर गिरी गेंद पर गायकवाड़ ने आगे बढ़ते हुए इनसाइड-आउट छक्का मारा जिसने सीधे टाटा कार को हिट किया और डेंट लग गया। ऐसे में टाटा टियागो ईवी गेंद टकराने पर 5 लाख रुपये का दान देगा। आपको बता दे जब भी गेंद सीधे टाटा टियागो ईवी पर जाकर लगेगी तो 5 लाख रुपये का दान जाएगा। इन रुपयों का इस्तेमाल पौधे लगाकर कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
#ICYMI - One of Ruturaj Gaikwad's six hits the Tata Tiago.ev car. Tata will be donating
— CricWatcher (@CricWatcher11) April 3, 2023
Tata will donate Rs 5 lakh towards enhancing the biodiversity of coffee plantations in Karnataka by planting saplings every time the ball hits the Tiago EV. #CSKvsLSG pic.twitter.com/VDoHyN9SYB
आपको बता दे कि गायकवाड़ ने इस मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने उन्होंने पहले विकेट के लिए डेवोन कॉनवे के साथ 9.1 ओवरों में 110 रन की साझेदारी की। कॉनवे ने 29 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली।