Sai Sudharsan Record: आईपीएल 2026 के मुकाबले में भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार (24 अप्रैल) को खेले जा रहे इस मैच में सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 76 गेंदों में 128 रन की मजबूत साझेदारी हुई। साईं सुदर्शन ने इस दौरान अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 57 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।