Advertisement
Advertisement
Advertisement

सर्वोच्च अदालत ने लिया फैसला, नरसिम्हा को बीसीसीआई में बनाया मध्यस्थ

दिल्ली, 14 मार्च | सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे और न्यायमूर्ति ए. एम. साप्रे की पीठ द्वारा सुने जा रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों के बीच के मामले...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat March 14, 2019 • 18:07 PM
सर्वोच्च अदालत ने लिया फैसला, नरसिम्हा को बीसीसीआई में बनाया मध्यस्थ Images
सर्वोच्च अदालत ने लिया फैसला, नरसिम्हा को बीसीसीआई में बनाया मध्यस्थ Images (Twitter)
Advertisement

दिल्ली, 14 मार्च | सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे और न्यायमूर्ति ए. एम. साप्रे की पीठ द्वारा सुने जा रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उससे मान्यता प्राप्त राज्य संघों के बीच के मामले को लेकर किसी भी तरह की अपील पर सुनवाई से देश की सभी अदालतों को रोक दिया है।

पीठ ने साथ ही वरिष्ठ वकील व एमिकस क्यूरे को पी. एस. नरसिम्हा को बीसीसीआई और राज्य संघों के बीच चल रहे विवाद में मध्यस्थ बनाया है जो राज्य संघों की बात सुनेंगे और प्रशासकों की समिति (सीओए) को सुझाव देंगे।

इससे पिछली सुनवाई में पीठ ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश डी.के. जैन को बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया था। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे को सीओए का तीसरा सदस्य नियुक्त किया था। 

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS BCCI
Advertisement