Shafali Verma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (DC-W vs GG-W) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) अपने बैट से धमाल मचाकर एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।
WPL में 900 रन: 21 साल की शेफाली गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 रनों की पारी खेलती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग में अपने 900 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ WPL टूर्नामेंट में ये कारनामा करने वाली सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल नेट साइवर-ब्रंट (31 मैचों में 1101 रन), मेग लैनिंग (28 मैचों में 982 रन), एलिस पेरी (25 मैचों में 972 रन), और हरमनप्रीत कौर (29 मैचों में 945 रन) ने ही WPL में 900 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।
WPL में छक्कों की हाफ सेंचुरी: दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपनी पारी में एक छक्का लगाती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में छक्कों की खास हाफ सेंचुरी पूरी करने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल शेफाली के नाम WPL के 28 मैचों में 49 छक्के दर्ज हैं, वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के मारने वालीं खिलाड़ी हैं।