21 साल की Shafali Verma रचेंगी इतिहास, WPL में पूरी करेंगी खास हाफ सेंचुरी; दुनिया की कोई खिलाड़ी नह (Shafali Verma)
Shafali Verma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का तीसरा मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI-W vs DC-W) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में DC की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) एक बेहद ही खास हाफ सेंचुरी पूरी करके इतिहास रच सकती हैं।
WPL में छक्कों की हाफ सेंचुरी: 21 साल की शेफाली वर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पारी में एक छक्का लगाती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में छक्कों की खास हाफ सेंचुरी पूरी करने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। जान लें कि फिलहाल शेफाली के नाम WPL के 27 मैचों में 49 छक्के दर्ज हैं, वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के मारने वालीं खिलाड़ी हैं।
WPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालीं खिलाड़ी
- शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) - 27 मैचों 27 पारियों में 49 छक्के
- ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 27 मैचों की 25 पारियों में 30 छक्के
- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स) - 25 मैचों में 25 पारियों 26 छक्के
- एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 25 मैचों की 25 पारियों में 25 छक्के
- किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स) - 25 मैचों की 24 पारियों में 24 छक्के