Shaheen Afridi Angry Video: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) की टीम पाकिस्तान सुपर लीग 2026 टूर्नामेंट (PSL 2026) में संघर्ष कर रही है और उन्हें बीते शुक्रवार, 17 अप्रैल को भी क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) के सामने 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब लाहौर के कैप्टन शाहीन अफरीदी ने गुस्से में अपना आपा ही खो दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना लाहौर कलंदर्स की इनिंग के 11वें ओवर के दौरान देखने को मिली। क्वेटा की टीम के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ उस्मान तारिक करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर शाहीन अफरीदी विपक्षी कैप्टन सऊद शकील के हाथों कैच आउट हो गए। वो सिर्फ दो गेंद ही मैदान पर टिक पाए थे और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। यही वज़ह है वो बेहद गुस्सा हो गए।
शाहीन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पवेलियन लौटते समय साइड स्क्रिन के टायर पर जोर से अपना बैट मारा और फिर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए सीढ़ियों पर भी बैट पटका। यही वज़ह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो।