Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौरव गांगुली ने कहा, धोनी के भविष्य का फैसला विराट कोहली को करना होगा !

17 सितंबर। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी के फ्यूचर को लेकर एक रोचक बयान दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 17, 2019 • 11:57 AM
सौरव गांगुली ने कहा, धोनी के भविष्य का फैसला विराट कोहली को करना होगा ! Images
सौरव गांगुली ने कहा, धोनी के भविष्य का फैसला विराट कोहली को करना होगा ! Images (Twitter)
Advertisement

17 सितंबर। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी के फ्यूचर को लेकर एक रोचक बयान दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट क्या सोचते हैं। वे (धोनी) महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उन्हें ही निर्णय लेने दें।"

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद से क्रिकेट की दुनिया में ऐसी अटकलें चल रही है कि धोनी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कोहली के एक ट्विट के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आग की तरह फैली थी जिसे बाद में बकवास कहा गया था।

Trending


गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार है।उन्होंने कहा, "भारत प्रबल दावेदार है। घर में भारत एक खतरनाक टीम है और उसे हराना बहुत मुश्किल है। यह कई वर्षो से चली आ रही है।"

गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement