Jasprit Bumrah Direct Hit: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बार गेंद से कम बल्कि अपनी फुर्ती से सबका दिल जीत लिया। नितीश राणा को रनआउट करने के लिए उन्होंने ऐसा डायरेक्ट हिट मारा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। राणा क्रीज से काफी दूर थे और बुमराह ने बिना गलती किए उन्हें चलता कर दिया।
शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, जोकि आमतौर पर अपनी घातक यॉर्कर और स्विंग के लिए जाने जाने वाले बुमराह ने इस बार गेंद से कम, बल्कि अपनी फील्डिंग से मैच में रंग जमा दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से दूसरा ओवर डालने आए बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर नितीश राणा को बड़ा झटका दे दिया। राणा ने हल्के हाथों से गेंद को खेलकर तेजी से सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन यही फैसला उन पर भारी पड़ गया। बुमराह तेजी से गेंद की ओर दौड़े, उसे शानदार तरीके से उठाया और बिना समय गंवाए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सीधा थ्रो मार दिया।