Steve Smith ने बनाया गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड, Test Cricket में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने (Steve Smith)
Most Catches in Men's Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
स्मिथ ने तीसरे दिन के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 31वें ओवर में कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में डेविड बेडिंगहम के बेहतरीन कैच लपका। इसके साथ ही स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
स्मिथ के अब टेस्ट क्रिकेट में 221 कैच हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ा है।