Imran Khan’s legal battles continue (Image Source: IANS)
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे इमरान खान की सेहत के लिए फिक्र जाहिर करते हुए दुनिया के 14 पूर्व कप्तानों ने एक खत वर्तमान पीएम शहबाज शरीफ को लिखा है।
इस फेहरिस्त में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कपिल देव का नाम भी शामिल है। यह याचिका ग्रेग चैपल के नेतृत्व में तैयार की गई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से खास अपील की है।
इस पर हस्ताक्षर करने वालों में सुनील गावस्कर, कपिल देव, ग्रेग चैपल, माइकल अथर्टन, नासिर हुसैन, बेलिंडा क्लार्क, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियर्ली, डेविड गॉवर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं।