24 फरवरी: इसी दिन 'दोहरे शतक' के साथ तेंदुलकर ने बदली थी वनडे क्रिकेट की दिशा (Image Source: IANS)
क्रिकेट इतिहास में '24 फरवरी' का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा है। इस दिन पहली बार किसी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में '200 रन' के आंकड़े को छुआ था। यह कारनामा मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर स्थित कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में 24 फरवरी 2010 को किया था।
उस समय तक सीमित ओवरों के क्रिकेट में 'दोहरा शतक' सिर्फ एक सपना था। तेंदुलकर ने इस सपने को हकीकत में बदलने का काम किया था।
सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में पहले दोहरे शतक ने बल्लेबाजों की सोच को बदला। इस पारी ने यह साबित किया कि सीमित ओवरों में भी धैर्य, फिटनेस और निरंतर आक्रामकता से बड़े स्कोर संभव हैं, जिससे बाद में कई खिलाड़ियों ने नई ऊंचाइयां छुईं। पुरुषों के वनडे इतिहास में आज तक 12 बार दोहरा शतक लगाए गए हैं।