Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में अब तक सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है, जो इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। आइए, इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
विराट कोहली: रन-मशीन कोहली अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से ही आईपीएल खेले हैं। कोहली ने आईपीएल करियर में 268 मुकाबले खेले, जिसमें 39.86 की औसत के साथ 8,730 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 64 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 296 छक्के और 776 चौके लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा: साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ दो ही टीमों की तरफ से यह लीग खेली है, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले हैं।