शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश हैं। उनका मानना है कि गिल ने युवराज सिंह से जो सीखा, वो उनके व्यवहार से झलकता है।
योगराज सिंह ने आईएएनएस से कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर बराबरी की थी। भारत के युवा खिलाड़ी अपने खेल को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। यही वजह है कि गिल की कप्तानी में भारतीय टीम आगे बढ़ रही है।"
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने युवराज सिंह से इस खेल के गुर सीखे हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा, "शुभमन गिल की खासियत है कि वह अपने सभी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं। वह उनके साथ खाना खाते हैं, कभी चाय पीते हैं, कभी उनका हालचाल पूछते हैं। उन्होंने युवराज सिंह से जो सीखा है, वही झलक उनमें नजर आ रही है। जो खिलाड़ी युवराज सिंह से क्रिकेट और जीने का अंदाज सीखेगा, वो दूसरों से अलग खिलाड़ी बनेगा।"