अफरीदी लप्पेबाज था, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ज्यादा अहम: अतुल वासन (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी की। पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने दोनों दिग्गजों की जमकर तारीफ की है।
रांची वनडे में रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के शाहीद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा।
आईएएनएस से बात करते हुए अतुल वासन ने कहा कि शाहीद अफरीदी निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते थे। वह लप्पेबाज थे। निचले क्रम में उन्हें सिर्फ हिट ही करना होता था। इसके विपरीत, रोहित ने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित का रिकॉर्ड ज्यादा अहम है। रोहित छक्के लगाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस प्रतिभा के दम पर भारत को पहले भी मैच जिताए हैं।