'10 साल बाद आपका लड़का घर आ गया', नितीश राणा की वापसी पर दिल्ली कैपिटल्स का वेलकम मैसेज (Image Source: IANS)
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले नितीश राणा को अपने साथ जोड़ा है। टीम में नितीश राणा की वापसी के बाद फ्रेंचाइजी ने उनके लिए एक स्वागत संदेश साझा किया।
डीसी ने 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "10 साल बाद आपका लड़का आखिरकार घर आ गया, दिल्ली।"
आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने नितीश राणा को 4.2 करोड़ रुपये पर ट्रेड किया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा दिल्ली कैपिटल्स की टीम से राजस्थान रॉयल्स के खेमे में पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है।