Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता। टाइटल जीतने के बाद विराट कोहली ने बताया है कि इस सीजन टीम का आत्मविश्वास कब लौटा था?
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा, निशांत संधू ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रासिख सलाम डार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस पारी में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जीटी के लिए राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए।