अंबाती रायडू : विवादों में रहने वाला क्रिकेटर, जिसने मौका मिलने पर खुद को साबित किया (Image Source: IANS)
भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू अपनी तकनीक और स्थिर प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। घरेलू स्तर पर जलवा बिखेरने के अलावा, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी खास पहचान बनाई। उन्होंने भारत की ओर से सीमित ओवरों में प्रदर्शन करते हुए कई अहम पारियां भी खेली।
23 सितंबर 1985 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मे अंबाती रायडू को महज 16 साल की उम्र में भारत के अगले बड़े बल्लेबाज के रूप में देखा जाने लगा था।
साल 2002 में रायडू ने सलामी बल्लेबाज के रूप में नाबाद 177 रनों की पारी खेलते हुए इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 टीम को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने में मदद की थी।