Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 27 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। अंशुल ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबलों में 21.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 130 रन देकर 13 विकेट हासिल किए।
6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में जन्मे अंशुल को साल 2020 में भारत की अंडर-19 टीम में नहीं चुना गया था। इस बात ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया। इसके बाद अंशुल ने कड़ी मेहनत की, जिसका फल भी मिला। सिर्फ दो सीजन बाद ही उन्होंने हरियाणा के लिए सभी सीजन में डेब्यू कर लिया।
साल 2022 में अंशुल ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की। 2023-24 में अंशुल आईपीएल स्काउट्स की नजर में तब आए, जब उन्होंने हरियाणा को अपना पहला विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।