टेस्ट क्रिकेट की सर्वाधिक रोमांचक सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के शीर्ष खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सीरीज जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आगामी एशेज में एक अनूठा रिकॉर्ड बना सकते हैं।
पहली एशेज सीरीज 1882-83 में खेली गई थी। इसके बाद हर दो साल के बाद इस प्रतिष्ठित सीरीज का आयोजन होता है। एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। बेन स्टोक्स ने 2013 से 2023 के बीच 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 1,562 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39 छक्के लगे हैं। इतने छक्के एशेज के इतिहास में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया किसी भी देश के बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। अगर 5 टेस्ट मैचों की अगली सीरीज में स्टोक्स 11 छक्के और लगा पाते हैं, तो एशेज के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।