एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 की ट्रॉफी का अनावरण, 2 जून से शुरू होगा एक्शन (Image Source: IANS)
एशियन लीजेंड्स लीग ने रविवार को अपनी आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया। इसी के साथ 2 जून से शुरू होने वाले बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की तैयारियों की शुरुआत हो गई।
आगामी संस्करण में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, अफगानिस्तान पठान, एशियन स्टार्स, पाकिस्तान पैंथर्स और बांग्लादेश टाइगर्स शामिल हैं। यह लीग जून 2026 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, मौजूदा युद्ध की स्थिति के कारण खाड़ी देशों की टीमें दूसरे सीजन में हिस्सा नहीं लेंगी।
इस अनावरण समारोह में थिसारा परेरा, असगर अफगान, ऋषि धवन और एंजेलो परेरा जैसे कई जाने-माने क्रिकेटर मौजूद रहे।