ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी, सामने आया शेड्यूल (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 23 मई को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
पीसीबी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 और 4 जून को दूसरा और तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
तीनों मैच स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होंगे। टॉस शाम 4 बजे होगा। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज आईपीएल 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल से टकराएगी।