बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमटी, अफगानिस्तान के लिए सलीम ने झटके 4 विकेट (बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमटी, अफगानिस्तान के लिए सलीम ने झटके 4 विकेट )
शेख जाएद स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी शनिवार (दूसरे दिन) पहले सेशन में 346 रन पर सिमट गई।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाजों शादमान इस्लाम और तंजिद हसन ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हसन पहले विकेट के रूप में 71 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शादमान और मोमिनूल हक ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर टीम का स्कोर 184 तक पहुंचाया। इस्लाम 111 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। मोमिनूल ने 39 रन बनाए।
एशियन गेम्स में पूरी तरह से फ्लॉप रहे विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास भी फॉर्म में लौटे और 53 रन की बेहतरीन पारी खेली। नईम हसन ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम का स्कोर 346 तक पहुंचाया। कप्तान नजमूल हुसैन शांतो ने 29 रन बनाए थे।