Ahmedabad: IPL 2025 Final - Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें फैंस को जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सर्वाधिक आईपीएल शतक दर्ज हैं।
विराट कोहली (8 शतक): इस दिग्गज खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 267 मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 291 छक्कों के साथ 771 चौके लगा चुके हैं।
जोस बटलर (7 शतक): साल 2016 से अब तक इस इंग्लिश क्रिकेटर ने 121 आईपीएल मुकाबले खेले, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 185 छक्के और 407 चौके निकले। बटलर ने आईपीएल में 7 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।