कमेंट्री से हटने में BCCI या जय शाह की कोई भूमिका नहीं: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने आईपीएल 2026 से पहले कमेंट्री से हटने के अपने फैसले को लेकर कहा है कि इसमें बीसीसीआई और जय शाह का कोई रोल नहीं है।
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "बीसीसीआई प्रशासन को इसमें मत लाओ। यह बीसीसीआई के एक कर्मचारी के साथ वन-ऑन-वन मामला है। जय शाह एंड कंपनी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"
शिवरामकृष्णन ने 20 मार्च को बीसीसीआई के साथ कमेंटेटर के तौर पर अपनी लंबी भूमिका खत्म करने का ऐलान किया था।