Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में अपना दबदबा कायम रखते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। अनुशासित गेंदबाजी के बाद मेग लैनिंग (49 गेंदों पर 60 रन) के शानदार अर्धशतक के दम पर डीसी ने 35 गेंदें शेष रहते 124 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही और कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पावर-प्ले में मुंबई के गेंदबाजों पर टूट पड़े।
मुंबई के गेंदबाजों को पहला विकेट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। दिल्ली की टीम का स्कोर 85 रन था। शेफाली वर्मा 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुईं। पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 153.57 रहा।