बिहार क्रिकेट संघ इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बने हर्षवर्धन (Image Source: IANS)
बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने रविवार को अपने 2025 के पदाधिकारियों के चुनाव के परिणामों की घोषणा की। हर्षवर्धन निर्विरोध बीसीए अध्यक्ष चुने गए हैं। मात्र 24 साल की आयु में अध्यक्ष बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
प्रिया कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया है। जियाउल आरेफिन सचिव होंगे। अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार संयुक्त सचिव होंगे। अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा रविवार को की गई। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
राजेश कुमार को प्रबंध समिति (जिला प्रतिनिधि) का सदस्य और ज्ञानेश्वर गौतम को शासी परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस एम. मोदासिर के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। उन्हें चुनाव अधिकारी बनाया गया था।