ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट का लक्ष्य अगले साल भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है। डॉगेट भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हिस्सा हैं और इस दौरे का इस्तेमाल राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए करना चाहते हैं।
ब्रेंडन डॉगेट फरवरी में हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले होम सीजन में दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
चेन्नई में बिग बैश लीग (बीबीएल) के एक इवेंट में डॉगेट ने कहा, "उम्मीद है, मैं बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन पाऊंगा। मुझे लगता है कि एक ऑस्ट्रेलियाई के तौर पर यह बड़ी सीरीज में से एक है। इंडिया में टेस्ट क्रिकेट देखते हुए बड़ा हुआ हूं। यह सच में बहुत मेहनत और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मिलने वाली चुनौतियों से अलग लगता है। उम्मीद है कि मैं उस टीम का हिस्सा बन पाऊंगा और उस सीरीज में भूमिका निभा पाऊंगा।"