New Zealand: भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में प्रसिद्ध कृष्णा का नाम तेज गेंदबाजों की श्रेणी में प्रमुखता से लिया जाता है। कृष्णा ने अपनी गति, उछाल और विविधता से बतौर तेज गेंदबाज अपनी एक अलग पहचान बनाई है और घरेलू क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में बड़ी सफलता हासिल की है।
30 साल के कृष्णा का जन्म 19 फरवरी 1996 को बेंगलोर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट पसंद था और उन्हें तेज गेंदबाज के रूप में ही अपना करियर बनाना था। प्रसिद्ध कृष्णा अपने करियर के शुरुआती दिनों में जब क्लब में अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए गए तो उन्हें मध्यम गति का तेज गेंदबाज बताया गया। इस पर कृष्णा ने कैंप में कोच से कहा था, "नहीं सर, मैं तेज गेंदबाज हूं।"
दरअसल, भारत में तेज गेंदबाजों को मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में दर्शाया जाता है, लेकिन कृष्णा को अपनी गति पर विश्वास था और उसी विश्वास ने उन्हें मौजूदा दौर का बेहतरीन तेज गेंदबाज बनाया है।