Kolkata: ICC Men's Cricket World Cup second semifinal match between Australia and South Africa (Image Source: IANS)
Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से जुड़े ड्रिंक-ड्राइविंग केस में नई जानकारी सामने आई है। वार्नर ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वॉर्नर ने पुलिस को बताया कि सिडनी के पूर्वी उपनगरों में रोके जाने से कुछ देर पहले उन्होंने शराब पी थी।
न्यूजकॉर्प की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्नर ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि ईस्टर संडे को गाड़ी चलाने से पहले वह एक दोस्त के साथ शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि मारौबरा में अपने घर वापस जाने की कोशिश करने से पहले उन्होंने तीन ग्लास वाइन पी थी।