मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं: देवजीत सैकिया (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
आईएएनएस से बातचीत में सैकिया ने कहा, "मैं इस मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था।"
सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे।