दीपिका पल्लीकल : क्रिकेटर मां की बेटी ने स्क्वैश में रोशन किया देश का नाम (Image Source: IANS)
भारत में जब भी स्क्वैश का नाम लिया जाता है, तो जेहन में आने वाला पहला नाम दीपिका पल्लीकल का होता है। 2006 से पेशेवर स्क्वैश खेल रहीं दीपिका ने कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
दीपिका पल्लीकल का जन्म 21 सितंबर, 1991 को केरल के कोट्टायम में हुआ था। दीपिका की पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल वाली रही है। दीपिका की मां सुजैन पल्लीकल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी हैं। 1976 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट खेला था, सुजैन पल्लीकल उसका हिस्सा थीं। इसलिए दीपिका के लिए खेल में करियर बनाने का फैसला मुश्किल नहीं रहा।
दीपिका ने ओमान के इंडियन स्कूल मस्कट से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने चेन्नई के एथिराज कॉलेज फॉर विमेन से उच्च शिक्षा प्राप्त की।