लैथम और कोनवे की 317 रन की साझेदारी के बावजूद न्यूजीलैंड 438 पर सिमटी, इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी शुक्रवार को दूसरे सत्र में सिमट गई।
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। टेस्ट का पहला दिन (गुरुवार) पूरी तरह कीवी टीम के नाम रहा था।
पारी की शुरुआत करने आए टॉम लैथम और डेवोन कोनवे ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 317 रन की साझेदारी की। लैथम 214 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोनवे 224 गेंदों पर 22 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 157 रन बनाकर आउट हुए।