डेब्यू के समय नहीं सोचा था कि 100 टी20 खेलूंगा: अक्षर पटेल (Image Source: IANS)
भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला बेहद खास है। अक्षर पटेल का यह 100वां टी20 मुकाबला होगा। अक्षर 100वां टी20 खेलने को लेकर रोमांचित और खुश हैं।
बीसीसीआई द्वारा साझा एक वीडियो में अक्षर ने कहा, "मैंने जब पहला टी20 खेला था, उस समय नहीं सोचा था कि देश के लिए 100 मैच खेलूंगा। इंग्लैंड टूर मेरे लिए बहुत खास है। दूसरे टी20 में, मैंने 100 विकेट पूरे किए और चौथा टी20 मेरा 100वां मैच होगा। यह मेरे लिए बहुत खास दिन है। मैं इस पल का बहुत आनंद ले रहा हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
अक्षर ने कहा, व्यक्तिगत उपलब्धियां अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन यह उपलब्धि उन सभी की है जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया है।