हार के बाद अक्षर पटेल ने कहा, फील्डिंग ही मैच का सबसे बड़ा फर्क साबित हुई (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 23 रन से हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि फील्डिंग ही मैच का सबसे बड़ा फर्क साबित हुई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस पारी मे संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 189 रन पर सिमट गई। इस पारी में पथुम निसांका ने 41 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन ने 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। अंशुल कंबोज ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं।