पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से हरमनप्रीत कौर की मुलाकात (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके आवास पर मुलाकात की।
भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका के विरुद्ध खेला, जिसमें डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद पाकिस्तान को 88 रन से मात दी।
इसके बाद भारत को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, फिर उसे इंग्लैंड ने 4 रन से हराया। न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 53 रन से शिकस्त देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।