हैरी केन में युवाओं जैसी भूख बरकरार: विंसेंट कोम्पनी (Image Source: IANS)
बायर्न म्यूनिख के मुख्य कोच विंसेंट कोम्पनी ने इस सीजन में हैरी केन के शानदार गोलों का श्रेय पूरी तरह उनकी मेहनत, समर्पण और लगन को दिया है।
इंग्लैंड के कप्तान ने मंगलवार को लातविया पर थ्री लायंस की 5-0 की जीत में दो गोल दागे। इससे टीम 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई।
हैरी केन ने हाल में कहा था कि उनके प्रदर्शन में सुधार का श्रेय विंसेंट कोम्पनी को जाता है। इसका जवाब देते हुए कोम्पनी ने कहा कि हैरी केन की प्रतिभा उनकी अपनी कार्यशैली और गोल करने की अथक भूख से उपजी है। उन्होंने खुद ही अगला स्तर हासिल कर लिया है।